BREAKING: पटाखा फैक्ट्री बनी मौत का मंजर! विस्फोट से मची तबाही.8.. की मौत…कई जिंदगियां उजड़ीं…5 किमी दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज…

पटाखा फैक्ट्री बनी मौत का मंजर! भीषण विस्फोट के बाद मची अफरा-तफरी

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने इलाके में दहशत फैला दी। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बचाव कार्य में जुटी राहत टीमें

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी संदेश में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

धमाके के कारणों की जांच जारी

फिलहाल विस्फोट किस वजह से हुआ, इसका आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *