SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9000 से भी ज्यादा पदों पर निकाली वैकेंसी, जाने कैसे कर सकते हैं आवेदन

SBI announces vacancies for over 9,000 Junior Associate posts; find out how to apply.

SBI ने जूनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है. इस वेकैंसी में कुल 9124 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है.

इच्छुक कैंडिडेट्स  ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है.

भर्ती के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियम के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती के लिए सामान्य, EWS और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 750 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. वहीं SC, ST और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फीस नहीं रखी गई है.

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • अब करियर सेक्शन में जाकर Current Openings पर क्लिक करें.
  • यहां Junior Associates भर्ती से जुड़े लिंक को खोलें और Apply Online पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करके मांगी गई जानकारी भरें.
  • इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.
  • अंत में भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF जरूर सेव कर लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *