एक्ट्रेस नोरा फतेही की कार दुर्घटनाग्रस्त, नशे में ड्राइवर ने मारी कार को टक्कर, तुरंत ले जाया गया अस्पताल

Actress Nora Fatehi's car met with an accident after being hit by a drunk driver and was immediately rushed to the hospital.

Nora fatehi Road accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही सड़क हादसे का शिकार हो गई है। एक्ट्रेस की कर को नशे में धुत एक शख्स ने टक्कर मार दी। टक्कर में नोरा फतेही की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि अच्छी बात यह रही की एक्ट्रेस को ज्यादा चोट नहीं आई।

 

फिलहाल इलाज के बाद एक्ट्रेस को छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक देर रात नोरा फतेही मुंबई में डीजे डेविड गेटा के कॉन्सर्ट में जा रही थी, इसी दौरान एक शराबी ड्राइवर ने नोरा फतेही की कार को टक्कर मार दी। घटना की सूचना तत्काल मुंबई पुलिस को दी गई,जिसके बाद मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची।

 

पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस नोरा फतेही मुंबई में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। शराबी ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी, हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। नोरा फतेही को तत्काल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

वहीं ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दे कि, नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरूआत सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस से की थी। मगर आज वह बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बन चुकी है। नोरा की तगड़ी एंड फॉलोइंग है। डांस के साथ नोरा एक्टिंग में भी काफी एक्टिव है। 2014 में फिल्म रोर से उन्होंने एक्टिंग का डेब्यू किया था, इसके अलावा वह अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles