एक और सोनम कांड: शिक्षक के साथ शारीरिक संबंध बनाते प्रेमिका को पति ने पकड़ा, बीबी ने आशिक संग मिलकर ले ली पति की जान, पुलिस को बताया करंट से हुई है मौत

Another Sonam scandal: Husband caught girlfriend having physical relations with teacher, wife along with her lover killed husband, told police that death was due to electric shock

Crime news : इंदौर की सोनम तो बस एक है, लेकिन सोनम जैसी ना जाने कितनी महिलाएं हैं, जो अपने अय्याशी के लिए पति की जान ले रही है। एक ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है, जहां पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की जान ले ली और फिर उसे करंट से हुई मौत बताकर पुलिस को गुमराह करने लगी। मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है।

 

पुलिस ने खुलासा किया है कि एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी अस्मिता झा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहा कि पति सोनू झा की मौत करंट लगने से हुई है, लेकिन जांच में सच सामने आ गया। समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोरियारी वार्ड नंबर 46 में रहने वाले सोनू झा (30 वर्ष) ई-रिक्शा चालक थे। उनकी शादी 8 साल पहले अस्मिता झा (27 वर्ष) से हुई थी। दोनों को एक बेटा (4 साल) और एक बेटी (6 साल) है।

 

जानकारी के मुताबिक अस्मिता का अपने से दो साल छोटे ट्यूशन टीचर हरिओम झा (25 वर्ष) के साथ अवैध संबंध था। हरिओम बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने घर आता था, इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। अस्मिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने प्रेमी हरिओम के साथ कमरे में थी।

 

रात करीब 1:30 बजे नशे की हालत में सोनू घर लौटे और उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद सोनू ने हरिओम के साथ झगड़ा शुरू कर दिया।फिर, हरिओम ने केतली, लाठी और डंडों से सोनू की बेरहमी से पिटाई की। जब वह बेहोश हो गया तो बिजली के तार से गला घोंट दिया। हत्या सुनिश्चित करने के लिए शरीर को करंट भी लगाया गया।

 

सुबह रची गई झूठी कहानी

हत्या के बाद अस्मिता ने सुबह शोर मचाया और कहा कि सोनू को करंट लग गया है। लेकिन जब सोनू के पिता टूनटून झा मौके पर पहुंचे तो देखा कि कमरे में खून फैला है और सोनू का शव जमीन पर पड़ा है।उनके अनुसार, सोनू के शरीर पर डंडे से मारने के कई निशान, आंखें सूजी हुई, सिर पर गहरी चोट, हाथ टूटा और गले पर दबाने के निशान थे।

पहले भी देखे थे पत्नी को प्रेमी के साथ

टूनटून झा ने बताया कि छह महीने पहले ही सोनू ने पत्नी और हरिओम को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद ट्यूशन बंद करा दिया गया था। लेकिन अस्मिता चोरी-छिपे फिर से हरिओम को मिलने बुलाने लगी थी।

पिता ने यह भी बताया कि 10 दिन पहले बहू ने बच्चों को मायके भेज दिया था, ताकि हत्या की साजिश आसानी से पूरी की जा सके। हालांकि बेटी दो दिन पहले ही वापस घर आ गई थी।

 

घटना के बाद हरिओम झा फरार है। अस्मिता ने बताया कि उसे भी चोटें आई हैं और वह इलाज करवा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।मुफस्सिल थाना पुलिस और एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि घटनास्थल से खून और बिजली का तार मिला है। सोनू के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles