प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग: उड़ान भरते ही फ्लाइट के इंजन में आयी खराब, आनन-फानन में दोबारा प्लेन उतारा गया रनवे पर…बाल-बाल बची 48 पैसेंजर की जान..

Emergency landing of the plane: As soon as the flight took off, the engine malfunctioned, the plane was hurriedly landed back on the runway... 48 passengers narrowly escaped death.

Flight Landing: …अगर इमरजेंसी लैंडिंग नहीं करायी जाती, तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। मुंबई जा रही फ्लाइट के इंजन में अचानक खराबी आ गयी, जिसे समय रहते पायलट ने भांप लिया, जिसके बाद तत्काल फ्लाइनट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। घटना कर्नाटक के बेलगावी की है।

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार को बेलगावी से मुंबई जा रही एक उड़ान के इंजन में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है। हालांकि पायलट की सूझबूझ की वजह से 48 लोगों की जान बच गई है और विमान को दोबारा एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया है। फ्लाइट बेलगावी से मुंबई जा रही थी।

 

इसी दौरान ये जानकारी मिली कि फ्लाइट के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी है। इसके बाद पायलट ने समस्या को भांप लिया और कुशलता से हवाई अड्डे पर दोबारा लैंडिंग करवाई। बताया जा रहा है कि विमान ने सुबह 7 बजकर 50 मिनिट पर उड़ान भरी और इसे 8 बजकर 50 मिनिट पर मुंबई पहुंचना था। उड़ान का संचालन करने वाली एयरलाइन, स्टार एयर ने फंसे हुए यात्रियों के लिए दोपहर 2:30 बजे तक एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की।

 

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी के तमाम मामले सामने आए हैं। जिसकी वजह से इसमें यात्रा करने वाले लोग अक्सर डर का शिकार होते हैं और यात्रा करने को लेकर सशंकित होते हैं।इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हुआ था। इस हादसे में कम से कम 260 लोगों की मौत हो गई थी।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles