बम ब्लास्ट ब्रेकिंग: जुमे की नमाज के दौरान हुआ भीषण ब्लास्ट, कई पुलिसकर्मी सहित अब तक 16 की मौत, 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर
Bomb Blast Breaking: Massive blast during Friday prayers; 16 dead so far—including several police personnel—and over 100 injured.

कोहाट। एक बड़ी घटना की खबर आ रही है। जुमे की नमाज के दौरान जोरदार बम ब्लास्ट हुआ है। घटना में अब तक 16 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी, जबकि 100 के करीब लोगों की हालत गंभीर है। घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुराने पुलिस लाइंस के पास स्थित मस्जिद में जोरदार धमाका हो गया।
بریکنگ نیوز: کوہاٹ کی پرانی پولیس لائن مسجد میں زوردار دھماکہ
کوہاٹ کی پرانی پولیس لائن کی مسجد میں زوردار دھماکے کی اطلاع موصول ہوئی ہے۔
دھماکے کے بعد زخمیوں اور جانی نقصان کا خدشہ ظاہر کیا جا رہا ہے، تاہم حتمی تعداد تاحال سامنے نہیں آئی۔
واقعے کے بعد علاقے میں خوف و ہراس پھیل… pic.twitter.com/LT9H0MiVuc— Saleem Afridi (@SaleemAfridii) September 18, 2026
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मस्जिद की बाहरी दीवार का एक हिस्सा ढह गया और आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 15 बताई गई थी, जबकि बाद में पुलिस ने 16 लोगों की मौत की जानकारी दी। मृतकों में पांच पुलिसकर्मी और 11 नागरिक शामिल हैं। 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।
नमाज के दौरान हुआ धमाका
स्थानीय पुलिस के मुताबिक विस्फोट कोहाट के ओल्ड पुलिस लाइंस इलाके में जुमे की नमाज के दौरान हुआ। धमाके के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे राहत दलों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया।पुलिस के अनुसार धमाके के बाद मस्जिद के बाहर जमीन में बड़ा गड्ढा बन गया। मस्जिद का बाहरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और एक दीवार भी गिर गई।
DHQ अस्पताल में इमरजेंसी घोषित
घायलों को कोहाट के जिला मुख्यालय अस्पताल (DHQ) ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई। अस्पताल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट ताहिर अली शाह के अनुसार, अस्पताल में 15 शव और 50 से अधिक घायल लाए गए थे। बाद की पुलिस जानकारी में मृतकों की संख्या 16 बताई गई।घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस लाइंस इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
धमाके के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई और कोहाट-हंगू रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। रेस्क्यू 1122 की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान में जुटी रहीं।पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। कुछ रिपोर्टों में धमाके के बाद पुलिस और हमलावरों के बीच गोलीबारी की भी जानकारी दी गई है।
वाहन से विस्फोटक लाने की बात, जांच जारी
खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हमीद के अनुसार, विस्फोटक से लदी एक गाड़ी को पुराने पुलिस लाइंस इलाके के गेट से टकराया गया। इसके बाद एक अन्य हमलावर के आत्मघाती विस्फोट करने की जानकारी भी पुलिस की ओर से दी गई है। हालांकि घटना की पूरी परिस्थितियों और हमले के पीछे किस संगठन का हाथ है, इसकी जांच अभी जारी है।
फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। कुछ रिपोर्टों में पाकिस्तानी तालिबान (TTP) पर संदेह जताया गया है, लेकिन इसकी स्वतंत्र पुष्टि या किसी संगठन की ओर से जिम्मेदारी का दावा सामने नहीं आया है।
इलाके में जारी है राहत और सुरक्षा अभियान
धमाके के बाद सुरक्षा बलों और रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल पर तलाशी एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों की ओर से विस्फोट से हुए नुकसान और हमले की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर भी आधिकारिक आंकड़े लगातार अपडेट किए जा रहे हैं।









