बैंक 5 दिन बंद : पांच दिन लगातार रहेंगे बैंक बंद, लोगों की बढ़ेगी परेशानी, इन सेवाओं का नहीं मिल पायेगा ग्राहकों को लाभ
Banks will remain closed for five consecutive days, increasing inconvenience to the public and preventing customers from availing these services.

Bank Holiday News: बैंकों में छुट्टी का सिलसिला शुरू हो गया है। नये साल से पहले बैंकों में लगातार छुट्टियां रहेगी, जाहिर है लोगों की इससे परेशानी बढ़ने वाली है। क्रिसमस से जुड़ी लगातार छुट्टियों के कारण देश के कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं कई दिनों तक बाधित रहने वाली हैं। इसका असर आम बैंकिंग कार्यों पर भी पड़ सकता है।
पांच दिन तक नहीं खुलेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के मुताबिक, तीन राज्यों में पांच दिन छुट्टी रहेगी। नागालैंड, मिजोरम और मेघालय में आज से लगातार पांच दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में 24 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक किसी भी सरकारी या निजी बैंक की शाखा में कामकाज नहीं होगा। लगातार छुट्टियों के कारण बैंकिंग से जुड़े ऑफलाइन काम पूरी तरह ठप रहेंगे।
क्यों लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक?
राज्यों में बैंक बंद रहने की वजह क्रिसमस से जुड़ी छुट्टियां और वीकेंड हैं।
• 24 दिसंबर: क्रिसमस ईव
• 25 दिसंबर: क्रिसमस डे
• 26 दिसंबर: क्रिसमस सेलिब्रेशन
• 27 दिसंबर: दूसरा शनिवार
• 28 दिसंबर: रविवार
इन सभी कारणों से बैंक शाखाओं के शटर लगातार बंद रहेंगे।
जानिये कौन-कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद?
बैकों में लगातार छुट्टियों के दौरान सभी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। कैश जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, डिमांड ड्राफ्ट, लॉकर से जुड़ा काम और अन्य काउंटर सेवाएं शामिल नहीं संचालित होगी।
डिजिटल बैंकिंग से मिलेगी राहत
ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि छुट्टियों के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाओं का इस्तेमाल सामान्य रूप से किया जा सकेगा। ग्राहक ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और एटीएम से नकदी निकाल सकेंगे। हालांकि कुछ इलाकों में एटीएम में कैश खत्म होने पर परेशानी हो सकती है।
25 दिसंबर को पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद
क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को देशभर में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। इस दिन किसी भी राज्य में बैंक शाखाओं से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें।