युद्ध बिग ब्रेकिंग: पाकिस्तान नहीं आया बाज़ ..फिर किया भारत पर हमला, रात 8.27 बजे से लगातार कई राज्यों में हुए धमाके, ड्रोन से हमला…

War Big Breaking: Pakistan again attacked India, continuous explosions in many states since 8.27 pm, attack by drone...

INDIA-PAKISTAN WAR Breaking : पाकिस्तान ने आज फिर भारत पर हमला कर दिया है। गुरुवार 8 मई की तर्ज पर आज भी कई जगहों पर धमाके किये गये हैं। जम्मू कश्मीर के अलावे राजस्थान के भी कुछ रिहायशी शहरों में भी हमले हुए हैं। कई जगहों पर लगातार सायरन बज रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के पोखरण में भी धमाके की आवाज सुनी गयी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पोखरण में ड्रोन से हमला किया गया है। सूत्रों की मानें तो रजौरी, उरी सहित कई जगहों पर धमाके की आवाज सुनायी पड़ रही है। कई इलाकों को ब्लैकआउट किया गया है। पठानकोट के एयरबेस पर भी एक के बाद एक धमाके की आवाज सुनायी पड़ रही है। पुछं, सांबा और फिरोजपुर में एक के बाद एक कई जगहों पर धमाके की आवाज सुनायी पड़ रही है।

 

रात 8.27 मिनट पर पोखरण में ड्रोन से हमला किया गया है। ये हमला उस वक्त हुआ है, जब प्रधानमंत्री की तीनों सेनाध्यक्षों के साथ बैठक चल रही है। अधिकांश जगहों पर ड्रोन से हमला किया गया है।

खबरें अपडेट की जा रही है…

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles