“भाभीजी” गिरफ्तार: 4 साल से छका रही थी पुलिस को, झारखंड, बिहार और यूपी में किये कारनामे, करोड़ों की संपत्ति जब्त

"Bhabhi Ji" arrested: Was fooling the police for 4 years, did exploits in Jharkhand, Bihar and UP, property worth crores seized

Crime News : …आखिरकार “भाभीजी” को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चार साल तक पुलिस को छकाने के बाद पुलिस को राधा देवी उर्फ भाभीजी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। बिहार, झारखंड और यूपी में वांटेड भाभीजी के नाम कई अपराध दर्ज हैं। जिसके बाद चार साल से फरार चल रही कुख्यात ड्रग माफिया राधा देवी उर्फ भाभीजी को आखिरकार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मधुबनी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

 

जानकारी के मुताबिक ब्राउन शुगर समेत कई प्रकार के नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त राधा देवी पर पटना के जक्कनपुर, गर्दनीबाग सहित कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 2021 से फरार चल रही थी और उसके खिलाफ पटना हाईकोर्ट से गैर-जमानती वारंट भी जारी हुआ था। NCB की टीम ने राधा देवी को पटना लाकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

 

एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक अभिषेक आनंद ने पुष्टि की कि पूछताछ के आधार पर अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है।राधा देवी के पति गुड्डू पहले से ही जेल में बंद है और दोनों ने मिलकर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ड्रग नेटवर्क फैला रखा था। पटना में राधा देवी “भाभीजी” के नाम से कुख्यात थी।

 

अक्टूबर 2019 में जक्कनपुर पुलिस ने अनीसाबाद स्थित एक बैंक के पास से राधा देवी और गुड्डू को पकड़ा था। उनके पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 लाख रुपए नकद बरामद किए गए थे। जांच में पता चला कि दोनों ने ड्रग तस्करी से करोड़ों की संपत्ति खड़ी की थी।अब तक NCB दो करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुकी है, जिसमें अवैध रूप से अर्जित जमीन, मकान और बैंक खातों की राशि शामिल है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles