बड़ा आतंकी हमला : गाड़ी से आये हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 12 लोगों की हुई मौत, कई घायल, जवानों ने एक हमलावर को मार गिराया, दूसरा जिंदा पकड़ाया

Major terrorist attack: Attackers in a vehicle opened fire indiscriminately, killing 12 people and injuring several others. Soldiers killed one attacker and captured another alive.

Big News : एक बड़े आतंकी हमले की खबर आ रही है। अंधाधुंध फायरिंग में 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी। दो हमलावर गाड़ी से आये और गोलीबारी शुरू कर दी, इस घटना में कई लोगों की हालत गंभीर है, मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूरी घटना आस्ट्रेलिया के सिडनी प्रांत में बॉन्डी बीच पर हनुक्का समारोह के दौरान घटी।

 

इस घटना को यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया यहूदी-विरोधी आतंकी हमला बताया जा रहा है। भारत, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेताओं ने घटना पर गहरा शोक जताया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम एक वाहन बॉन्डी पवेलियन के पास आकर रुका। उसमें सवार दो हमलावर अचानक नीचे उतरे और भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगे।

 

घटना के समय समुद्र तट पर हनुक्का पर्व का आयोजन चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक गोलियों की आवाज गूंजते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। समुद्र तट पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग रेत पर गिर पड़े, तो कुछ समुद्र की ओर भागते नजर आए।

 

12 लोगों की दर्दनाक मौत

इस हमले में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। प्रशासन ने अभी सभी पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया, जबकि दूसरे हमलावर को जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में शामिल एक आरोपी की पहचान 24 वर्षीय नावीद अकरम के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे कोई बड़ा आतंकी नेटवर्क तो नहीं है।

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बॉन्डी बीच फायरिंग की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत की जनता की ओर से वे उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं, जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत ऑस्ट्रेलिया की जनता के साथ मजबूती से खड़ा है।

 

यहूदी-विरोधी आतंकी हमला

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने इस घटना को “विनाशकारी आतंकी हमला” करार दिया है। उन्होंने कहा कि बॉन्डी बीच में जो दृश्य सामने आए, वे बेहद चौंकाने वाले और पीड़ादायक हैं। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यह हमला यहूदी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया एक खुला यहूदी-विरोधी (एंटी-सेमिटिक) कृत्य है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles