झारखंड: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन लोगों की गयी जान, कातिल ने खुद ही किया आत्मसमर्पण

Jharkhand: Bloody conflict in land dispute, three members of the same family killed, the murderer surrendered himself

Jharkhand Crime News : झारखंड में एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है। एक ही परिवार के तीनों लोगों की हत्या कर दी गयी है। घटना साहिबगंज के तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हादसे की वजह भूमि विवाद बतायी जा रही है। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

 

इस तिहरे हत्याकांड ने दुधकोल गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी मचा दी है। ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि इस घटना के पीछे के सभी तथ्य सामने आ सकें।

 

इस घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद तालझारी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। तालझारी थाना से महज दो किलोमीटर दूर दुधकोल गांव में यह तिहरा हत्याकांड हुआ।आरोपी का नाम बजल हेम्ब्रम बताया जा रहा है।

 

आरोपी बजल ने पड़ोसी 80 वर्षीय नोहा बेसरा, उनकी बेटी बड़की मुर्मू और दामाद नाथनियल हांसदा की हत्या कर दी। नोहा बेसरा को जहां घर के दरवाजे पर मार डाला, तो वहीं बड़की मुर्मू और नाथनियल हांसदा के शव घर के बाहर सड़क पर थे।

 

शवों को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतक नाथनियल हांसदा की बहू संतोषिनी किस्कू मौके पर पहुंची. बताया जाता है कि नोहा बेसरा का कोई बेटा नहीं है और उनकी बेटी व दामाद पिछले आठ सालों से उनके साथ रह रहे थे। हैरानी की बात यह है कि आरोपी बजल हेम्ब्रम नाथनियल हांसदा का दूर का रिश्तेदार भी है।

Related Articles