करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए ‘गुरुजी’ शिबू सोरेन: दिल्ली-यूपी में जमीन, जानिए कितनी थी नेट वर्थ और कहां-कहां थीं संपत्तियां

'Guruji' Shibu Soren left property worth crores: Land in Delhi-UP, know what was his net worth and where were the properties

Shibu Soren Net Worth : झारखंड की राजनीति के सबसे बड़े चेहरों में शुमार, झामुमो सुप्रीमो और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके शिबू सोरेन अब इस दुनिया में नहीं रहे। अब से कुछ देर बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। शिबू सोरेन ने उन्होंने 4 अगस्त 2025 की सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे और 19 जून से अस्पताल में भर्ती थे।

 

शिबू सोरेन को लोग श्रद्धा से ‘गुरुजी’ कहकर पुकारते थे। उनका राजनीतिक सफर जितना लंबा और प्रभावशाली रहा, उनकी संपत्ति भी उतनी ही चर्चा में रही। आइए जानते हैं कि शिबू सोरेन अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं और उनका कुल नेट वर्थ क्या था।

 

7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, 2 करोड़ की देनदारी

शिबू सोरेन ने अपना आखिरी चुनाव साल 2019 में लड़ा था। उस दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 7.25 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, जबकि उन पर 2.2 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां थीं। उनके नाम पर एक कार थी जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये थी। साथ ही पंजाब नेशनल बैंक में 25 लाख की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी उनके नाम थी।

हैरानी की बात ये है कि उनके पास न तो कोई आभूषण था और न ही उन्होंने शेयर बाजार में कोई निवेश कर रखा था। उनकी नकद राशि मात्र 70,000 रुपये थी।

 

दिल्ली में अपार्टमेंट और गाजियाबाद में जमीन

हलफनामे के मुताबिक, शिबू सोरेन के पास राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में एक फ्लैट था जिसकी कीमत 66 लाख रुपये से अधिक आंकी गई थी। इसके अलावा गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में उनके नाम दो नॉन एग्रीकल्चर जमीन दर्ज थीं, जिनमें से प्रत्येक की कीमत 44 लाख रुपये बताई गई है।दिलचस्प बात यह है कि झारखंड में, जहां उन्होंने अपनी राजनीतिक जड़ें जमाई थीं, उनके नाम कोई अचल संपत्ति नहीं थी।

 

सालाना कमाई और शिक्षा

शिबू सोरेन ने अपने हलफनामे में अपनी सालाना आय भी बताई थी, जो उनके आयकर रिटर्न के अनुसार इस प्रकार थी:

• 2014-15: ₹6.52 लाख

• 2015-16: ₹6.52 लाख

• 2016-17: ₹6.76 लाख

• 2017-18: ₹7.05 लाख

शिक्षा की बात करें तो शिबू सोरेन ने केवल मैट्रिक तक पढ़ाई की थी। उन्होंने हजारीबाग जिले के गोला हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी।

 

पूरी फैमिली राजनीति में

शिबू सोरेन की विरासत सिर्फ संपत्ति की नहीं, बल्कि राजनीति की भी रही। उनकी पत्नी रूपी सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति की सदस्य रह चुकी हैं और लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उनके बेटे हेमंत सोरेन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। बड़े बेटे दुर्गा सोरेन भी राजनीति में सक्रिय थे। उनके निधन के बाद बहू सीता सोरेन ने भी राजनीतिक मैदान में कदम रखा।

 

4.87 करोड़ से 7.25 करोड़ तक: 5 साल में दोगुनी हुई संपत्ति

2014 में दाखिल हलफनामे में शिबू सोरेन की संपत्ति 4.87 करोड़ रुपये थी, जो 2019 तक बढ़कर 7.25 करोड़ रुपये हो गई। यानी सिर्फ पांच साल में उनकी संपत्ति लगभग दोगुनी हो गई थी।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles