कैबिनेट अपडेट : हेमंत सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए कई बड़े फैसले, नियमितिकरण, प्रमोशन, सेवा गणना सहित कई बड़े फैसले, पढ़िये सिलसिलेवार
Cabinet Update: Hemant government has taken several major decisions for the state employees, including regularization, promotion, service calculation, etc. Read the sequence.

Hement Cabinet Big Decesion : हेमंत कैबिनेट ने कर्मचारियों को लेकर भी कई अहम फैसले लिये हैं। वेतन भुगतान से लेकर, नियमितिकरण और बर्खास्तगी तक के निर्णय लिये गये हैं। राज्य सरकार ने कड़े फैसले लेते हुए आज महिला डाक्टर समेत दो डाक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। वहीं हाईकोर्ट के आदेश पर कई कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत और अन्य लाभ देने का भी फैसला लिया है।
कैबिनेट ने एक अहम फैसला लेते हुए जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारियों के नियमितिकरण का आदेश दिया है। सोनाराम मुर्मू और मुकेश्वर हांसदा ने हाईकोर्ट में अपनी नियमितिकरण को लेकर याचिका दायर की थी। कोर्ट के निर्देश पर कैबिनेट ने भी वाणिज्य कर विभाग की कर्मचारी नीरा कुमारी की सेवा को नियमित करने का फैसला मंत्रिपरिषद ने लिया है। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार कर्मचारी नीरा कुमारी की सेवा नियमित होने के साथ-साथ अन्य वित्तीय लाभ भी दिया जायेगा। वहीं वाणिज्यकर विभाग के एक दिवंगत कर्मचारी रामबहादूर मोची की सेवा संपुष्ट करते हुए वित्तीय लाभ देने का भी निर्णय लिया गया है।
वहीं कैबिनेट ने हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप डॉ पुष्पलता के योगदान को स्वीकृत करने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने ये निर्णय लिया है।
कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग को लेकर एक बड़ा फैसला लेते हुए रिम्स रांची के अंतर्गत कार्यरत असिस्टेंट प्रोफ्रेसरों को प्रोफेसर के पद पर प्रमोशन देने का फैसला लिया है। ये प्रमोशन का लाभ 1.7.2019 की तिथि से मिलेगा। आज कैबिनेट के फैसले से 15 सहायक प्राध्यापकों को प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। इस फैसले से राज्य सरकार के खजाने पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आयेगा।
कैबिनेट ने आज दो डाक्टर की बर्खास्तगी का भी आदेश दिया। गोड्डा सदर अस्पताल में पदस्थ डाक्टर प्रभु लिंडा 2019 से बिना सूचना के गायब थे। 6 साल से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर स्वास्थ्य विभाग ने उनकी बर्खास्तगी का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, जिस पर कैबिनेट ने आज मुहर लगा दी। वहीं महिला चिकित्सक अंजना गांधी सहायक प्राध्यापक सर्जरी विभाग, शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय हजारीबाग को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला कैबिनेट ने दिया है।
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को लेकर भी कैबिनेट ने निर्णय लिया है। हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक कैबिनेट ने फैसला लिया है कि दैनिक वेतनभोगी के रूप में किये गये कार्यों की सेवा गणना को अन्य लाभों के लिए गणना में शामिल किया जायेगा।









