Crime: बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ली पिता की जान, जाँच में जुटी पुलिस
Crime: Son kills father with the help of friends; police investigating.

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले से एक सनसनी खेज घटना सामने आ रही हैं जहां एक बेटे ने अपने ही बाप की हत्या कर लाश को सड़क किनारे झाड़ियों में फेक दिया । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसआईटी की टीम जांच में जुट गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया.
बेटे ने बाप के शव से गर्दन ही काट कर फेक दिया। पुलिस की माने तो 65 वर्षीय शेख हलीम को अपने बेटे से देखभाल को लेकर शिकायत थी और जिसके चलते वह अपने बेटे को अपने संपत्ति से बाहर करने की बात कही थी.जिससे नाराज बेटे ने साजिश रची और अपने दोस्तों और एक अन्य के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करवा दी.
घटना स्थल से पुलिस ने आरोपी बेटे की खून लगा टीशर्ट बरामद किया है. वहीं हत्या में प्रयोग किया गया मोटर साइकिल संख्या के एच 10 सीएल 7623 बरामद किया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.









