रांची: फिल्मी स्टाइल में फर्जी अफसर पहुंचा रेड मारने, केस में फंसाने व दुकान बंद कराने के धमकी देकर करने लगा वसूली, दर्ज हुई FIR
Ranchi: A fake officer arrived in a filmy style to raid the shop, threatened to implicate the shop in a case and shut it down, and started extorting money. An FIR was lodged.

रांची। राजधानी से एक चौकाने वाली घटना सामने आयी है। खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक पूर्व सैनिक और व्यापारी को धमकाने व रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों के साथ दुकान में घुसकर व्यापारी को फर्जी केस में फंसाने और दुकान बंद कराने की धमकी दी। पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूर्व सैनिक की दुकान में फर्जी अफसर
आरोप है कि कुछ लोग हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों के साथ दुकान में घुस गए और खुद को इनकम टैक्स विभाग का वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए व्यापारी को झूठे केस में फंसाने तथा दुकान बंद कराने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि लालजी हीरजी रोड स्थित श्री राम कॉम्प्लेक्स में संचालित ‘स्पोर्ट्स जंक्शन इंटरप्राइजेज शोरूम’ की है। दुकान के मालिक एवं पूर्व सैनिक नरेश प्रसाद मेहता ने इस संबंध में कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित नरेश प्रसाद मेहता के अनुसार, 20 मई 2026 की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी दुकान में मौजूद थे। इसी दौरान मित्तल भंडार का मालिक और उसके साथ दो अन्य अज्ञात लोग दुकान में पहुंचे। उनके साथ कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे, जिन्होंने नीले रंग का सफारी सूट पहन रखा था और उनके कंधों पर दोनाली बंदूक टंगी हुई थी।
अचानक हथियारबंद लोगों के साथ दुकान में पहुंचे आरोपियों को देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए।शिकायत के अनुसार, दुकान में घुसते ही मुख्य आरोपी ने खुद को “आरके गर्ग, इनकम टैक्स कमिश्नर” बताया। आरोपी ने पूर्व सैनिक को धमकाते हुए कहा कि वह उनकी पुरानी इनकम टैक्स फाइल दोबारा खुलवा देगा और उन पर फर्जी केस दर्ज कराकर दुकान बंद करवा देगा। आरोप है कि उसने व्यापारी पर दबाव बनाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।
एफआईआर के मुताबिक आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो “रांची के डीसी और एसएसपी भी तुम्हें नहीं बचा पाएंगे।” इस दौरान हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के कारण दुकान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी डर गए।
फर्जी अफसर बकर बेटे को किया फोन
मामला यहीं नहीं रुका। दुकान में धमकी देने के कुछ देर बाद सुबह करीब 11:27 बजे राहुल अग्रवाल नामक व्यक्ति ने दुकान मालिक के बेटे सर्वेश बागला को फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को “आरके गर्ग, असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स” बताया। आरोप है कि उसने फोन पर पूरे मामले को “सेटलमेंट” के जरिए खत्म करने की बात कही और समझौता नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
इस पूरी घटना के बाद पूर्व सैनिक नरेश प्रसाद मेहता और उनका परिवार मानसिक तनाव में है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि यदि भविष्य में उनके परिवार, व्यापार या उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए मित्तल भंडार और राहुल अग्रवाल पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।पुलिस ने मामले में मित्तल भंडार के मालिक, राहुल अग्रवाल और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









