लेडी डांसर से गैंगरेप: उप मुखिया पति सहित तीन गिरफ्तार, सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला थी मास्टरमाइंड, प्रोग्राम के बहाने डांसर के साथ हुआ था गैंगरेप

Lady dancer gang-raped: Three arrested, including the deputy chief's husband; the woman who ran the sex racket was the mastermind; the dancer was gang-raped under the pretext of a program.

Crime News : ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप मुखिया पति की गिरफ्तारी के बाद दो और आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मोहम्मद इरफान और बेबी नामक महिला को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

 

एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (स्पेशल टीम) का गठन किया गया है, जो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आईजी ने स्पष्ट कहा कि इस तरह के अपराध किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।इस वारदात में कुल पांच आरोपी शामिल थे, जिन्होंने एक गैराज में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस को उम्मीद है कि शेष तीन फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

 

इस मामले में पुलिस ने उप मुखिया पति समेत तीन आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं, ताकि जनता से सहयोग लिया जा सके और फरार आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके। पुलिस का साफ कहना है कि किसी भी लड़की के साथ इस तरह की घटना अक्षम्य है और इसका कोई भी औचित्य नहीं हो सकता। पीड़िता के साथ जो हुआ, वह कानून और समाज दोनों के खिलाफ गंभीर अपराध है, और इसी दृष्टि से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार महिला आरोपी बेबी के बारे में जानकारी सामने आई है कि वह करीब 10 साल पहले ऑटो चलाती थी और पहले मरंगा के हरदा इलाके में रहती थी। बाद में वह नेवा लाल चौक क्षेत्र में शिफ्ट हो गई। आरोप है कि उसने ऑर्केस्ट्रा में डांस का काम दिलाने का झांसा देकर लड़कियों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया और फिर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाने लगी। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े सभी लोगों को बेनकाब किया जा सके।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles