लाख रुपए की कीमत में पेश है सबसे सस्ती बाइक्स, लिस्ट में Hero, Honda और TVS के कई बाइक शामिल
Here are the cheapest bikes under one lakh rupees, including several from Hero, Honda, and TVS.

नई दिल्ली। भारत में 150-200cc बाइक इंजन वाली बाइक रेंज उन लोगों की पहली पसंद बन गया है जो कम्यूटर बाइक की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस, हाईवे पर चलने की क्षमता और बढ़िया हार्डवेयर चाहते हैं। अगर आप भी कम पैसे खर्च करके अच्छी बाइक चाहते हैं तो आज हम आपको बेस्ट बाइक के बारे में बताएंगे।
Bajaj Pulsar N160
इस बाइक में 164.82cc का एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 15.9hp की पावर और 14.65nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक डिजिटल कंसोल दिया गया है। इसकी कीमत 1.13 लाख से 1.26 लाख रुपए तक है।
TVS Apache RTR 160 2V
Apache RTR 160 में 159.7cc का इंजन है जो 15.82hp की पावर और 13.85nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक की कीमत 1.12 लाख से 1.27 लाख रुपए के बीच है।
Hero Extreme 160 R
इस बाइक की कीमत 1.09 लाख है और इसमें 163.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 15hp की पावर और 14nm का टॉर्क जनरेट करता है।
Honda Unicorn
इस बाइक में 162.7cc का इंजन है जो 13hp की पावर और 14.58nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Honda की इस बाइक में पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप मिलता है। इसकी कीमत 1.11 लाख रुपए है।
Honda SP 160
इस बाइक में 162.7cc का इंजन दिया गया है 13hp की पावर और 14.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले TFT डिस्प्ले के साथ आती है जिससे कॉल और म्यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी कीमत 1.13 लाख रुपए से 1.19 लाख रुपए के बीच है।









