गैस सिलेंडर पर गुंडागर्दी: SP का बॉडीगार्ड बोले, “सिलेंडर देता है कि नहीं, गोली मार दूंगा”, जबरन गैस सिलेंडर ले गया पुलिसकर्मी, जांच शुरू
Hooliganism over gas cylinder: SP's bodyguard says, "Whether he gives you the cylinder or not, I'll shoot you." Policeman forcibly takes away gas cylinder, investigation begins.

एलपीजी सिलेंडर को लेकर अब गुंडागर्दी शुरू हो गयी है। नये विवाद के बीच एक व्यक्ति पर पुलिसकर्मी बनकर गैस एजेंसी से जबरन सिलेंडर ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। एजेंसी संचालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
________________________________________
Crime News : एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला बिहार के रोहतास जिले के सासाराम क्षेत्र का है, आरोप है कि यहां एक व्यक्ति पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर गैस एजेंसी से जबरन सिलेंडर ले जाने और कर्मचारियों को धमकाने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
डेहरी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां स्थित मोहिनी एंटरप्राइजेज नामक गैस एजेंसी के संचालक उदय शंकर ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि अरुण कुमार सिंह नाम का व्यक्ति एजेंसी पर पहुंचा और बिना नंबर लगाए गैस सिलेंडर देने की मांग करने लगा। जब कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए मना किया, तो उसने अपना रौब दिखाना शुरू कर दिया।
इस मामले एजेंसी संचालक के अनुसार, आरोपी खुद को बार-बार रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) का बॉडीगार्ड बता रहा था और इसी आधार पर विशेष सुविधा की मांग कर रहा था। लेकिन जब एजेंसी प्रबंधन ने साफ कर दिया कि सरकारी गाइडलाइन के तहत बिना नंबर के सिलेंडर नहीं दिया जा सकता, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि पहले तो आरोपी एजेंसी कार्यालय से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह तार बंगला स्थित डिलीवरी सेंटर पहुंचा। वहां उसने गैस वेंडर से जबरन भरा हुआ सिलेंडर लेने की कोशिश की। जब वेंडर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए गाली-गलौज की और यहां तक कि गोली मारने की धमकी भी दी।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि डर के माहौल में आरोपी बिना पैसे दिए ही गैस सिलेंडर लेकर वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद एजेंसी के कर्मचारियों में दहशत फैल गई और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना संचालक को दी।उदय शंकर ने बताया कि आरोपी अरुण कुमार सिंह पहले से ही उनका ग्राहक रहा है और पाली रोड क्षेत्र का निवासी है।
लेकिन नई सरकारी व्यवस्था के तहत गैस वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए बिना बुकिंग नंबर के सिलेंडर देना संभव नहीं था। इसके बावजूद आरोपी ने नियमों को ताक पर रखकर जबरदस्ती की।इस पूरे घटनाक्रम के बाद एजेंसी संचालक ने डेहरी नगर थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संपर्क कर मामले की जानकारी दी है।
संचालक का कहना है कि यदि समय रहते इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे अन्य लोगों को भी गलत संदेश जाएगा।वहीं, इस मामले में डेहरी नगर थाना अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









