अगर आप भी अगस्त के महीने में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन जगहों को बिल्कुल न करे मिस
If you are also planning a trip in August, do not miss these places at all.

अगस्त का महीना आते ही देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो जाती है. बारिश के बाद पहाड़, घाटियां, जंगल और झरने पहले की तुलना में कहीं ज्यादा खूबसूरत दिखने लगते हैं. अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मानसून का मौसम इसके लिए शानदार समय माना जाता है. इस मौसम में कई हिल स्टेशन और घाटियां हरियाली से भर जाती हैं. आइए आज हम आपको बताते है बारिश के मौसम में किस जगह जाना आपके लिए होगा सही।
महाबलेश्वर
बारिश में महाबलेश्वर पूरी तरह हरियाली से ढक जाता है. यहां के झरने, घाटियां और व्यू पॉइंट बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत लगते हैं. अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हो तो ये यह जगह अच्छी ऑप्शन रहेगी.
फूलों की घाटी
अगस्त आते ही उत्तराखंड की फूलों की घाटी रंग-बिरंगे फूलों से भर जाती है. यहां दूर-दूर तक फैले खूबसूरत फूल, हरियाली और पहाड़ों का नजारा लोगों का दिल जीत लेता है. बारिश के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा सुंदर दिखती है. अगर आपको प्रकृति से प्रेम है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.
मुन्नार
मुन्नार अपनी हरी-भरी चाय की पहाड़ियों के लिए जाना जाता है. बारिश में यहां चारों तरफ बादल, हरियाली और हल्की बारिश का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है. अगर आप सुकून के साथ अपनी छुट्टियां का आनंद लेना चाहते है, तो मुन्नार एक अच्छा विकल्प है.
माउंट आबू
राजस्थान में स्थित ये हिल स्टेशन माउंट आबू मानसून में अलग ही नजर आता है. बारिश के बाद यहां की हरियाली और ठंडी हवा लोगों को खूब पसंद आती है. इस मौसम में यहां घूमने का अपना ही एक अलग अनुभव और मजा है।
कूर्ग
इस हिल स्टेशन को दक्षिण भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है. बारिश के मौसम में यहां के कॉफी के बागान, पहाड़ और झरने देखने लायक होते हैं. हल्की बारिश और ठंडी हवा यहां घूमने का मजा कई गुना बढ़ा देती है.









