इस हफ्ते Redmi, OPPO, HMD और iQOO के दमदार स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च ,15 हजार के बजट से लेकर 1.5 लाख तक होगी कीमत, जाने क्या होंगे खास फीचर्स
Powerful smartphones from Redmi, OPPO, HMD, and iQOO are set to launch this week; prices will range from ₹15,000 to ₹1.5 lakh—find out about the key features.

अगर आप भी बना रहे है मन नए फोन लेने का तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. इस हफ्ते कई मोबाइल कंपनियां शानदार फीचर्स के साथ नए मॉडल जैसे ओनर (Honor) और आइकू (iQOO) , रेडमी (Redmi), ओपो (OPPO) और एचएमडी (HMD) अपने नए स्मार्टफोन बाजार में लाने जा रहे। जिनकी कीमत 15,000 रुपये से ले कर 1.5 लाख होगी . अगर आप भी नया हैंडसेट खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं इस सप्ताह बाजार में कौन से नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे।
28 सितंबर को अपनी फ्लैगशिप Honor Magic 9 Series लॉन्च कर रहा है, जिसमें Magic 9 और Magic 9 Pro Max शामिल होंगे. इन फोन्स में क्वालकॉम का नेक्स्ट-जनरेशन Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर, 200MP का मुख्य और पेरिस्कोप कैमरा, 8000mAh की विशाल बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे स्पेसिफिकेशन्स मिलने की संभावना है. इसकी कीमत 1.5 लाख हुई है।
29 सितंबर को चीन में ही IQOO 16 लॉन्च होगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 10000nits की रिकॉर्ड ब्राइटनेस वाली 2K OLED स्क्रीन, 8500mAh बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप के साथ पावर-यूजर्स को आकर्षित करेगा.
Redmi 17C 5G अक्टूबर के पहले दिन लॉन्च हो रहा इसकी कीमत 15,000 रुपये होगा।
यह किफायती 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करेगा और आउट-ऑफ-द-बॉक्स Xiaomi HyperOS 3 पर चलेगा. इसमें 6.9-इंच की बड़ी 120Hz स्क्रीन, 50MP एआई डुअल कैमरा, 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी और धूल व पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलेगी.









