Jamshedpur Crime: 1 लाख की रंगदारी नहीं मिली तो चला दी गोली! पुलिस ने दबोचे 3 आरोपी, खुला खौफनाक नेटवर्क

टिनप्लेट सब्जी मार्केट में कारोबारी पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो देसी कट्टे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद।

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट सब्जी मार्केट में व्यवसायी से 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच में आरोपियों के पास से हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह, मनदीप सिंह और रोमी सिंह उर्फ सरदार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 18 जुलाई की शाम करीब 6 बजे की है। आरोपियों ने टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक व्यवसायी से 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जब व्यवसायी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उसे डराने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। सबसे पहले करण सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की।

इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी रोमी सिंह उर्फ सरदार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक और देसी कट्टा तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल दो देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक जब्त की है।

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत 15 से अधिक आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वहीं, मनदीप सिंह के खिलाफ भी पहले से कई आपराधिक केस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। पूरे गिरोह के नेटवर्क और उसके संभावित सहयोगियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *