झारखंड- स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त : स्कूल की छुट्टी से लौट रहे बच्चों की वैन डिवाइडर से टकरायी, कई बच्चों के घायल होने की खबर

देवघर। स्कूली बच्चों से भरी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में कई स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर है। घटना झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक स्कूली बच्चों से भरी एक वैन हादसे का शिकार हो गई। पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा गांव के पास पतरो नदी पुल पर सनरेज एकेडमी की स्कूल वैन असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घायल बच्चों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। वहीं परिजन भी दौड़ते भागते अस्पताल पहुचे।

पतरो नदी पुल पर अचानक असंतुलित हुई वैन
बताया जा रहा है कि सनरेज एकेडमी की स्कूल वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान चोरमारा गांव के पास पतरो नदी पुल पर वैन अचानक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।टक्कर के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल
हादसे में वैन में सवार आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

हादसे के बाद पुलिस ने वैन जब्त की
घटना की सूचना मिलते ही पाथरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन को जब्त कर लिया है और हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि जिस वैन से बच्चों को स्कूल लाया-ले जाया जा रहा था, वह काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। इसके बावजूद उसका इस्तेमाल स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए किया जा रहा था।

बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्कूल वैन की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच कितनी प्रभावी है, यह भी जांच का विषय बन गया है।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ स्कूल वैन की फिटनेस और उसके दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

Anita Nishad

Anita Nishad is a dedicated and insightful journalist currently serving as a key voice at HPBL News. With a deep-rooted passion for storytelling and truth-seeking, Anita has become a trusted name in digital and broadcast journalism, particularly known for her ability to bring grassroots issues to the forefront.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *