झारखंड : पुलिसकर्मी को कुचलकर फरार होने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोकने के दौरान हुई थी घटना

Jharkhand: Three accused arrested for running over a police officer and fleeing; the incident occurred while attempting to stop a tractor loaded with illegal sand.

सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से पुलिसकर्मी को कुचलकर फरार होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये घटना 9 अगस्त की रात की बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गुमला जिले से ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिमडेगा पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त की रात पुलिस टीम इलाके में रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिस टीम के एक जवान को टक्कर मारते हुए कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

घायल पुलिसकर्मी रांची रेफर

ट्रैक्टर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमडेगा एसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
SIT ने मामले की जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों को जुटाया। इसके आधार पर पुलिस ने सिमडेगा और गुमला जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।पुलिस की कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सिमडेगा एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालकेश्वर ग्वाला, रोहित गोप और विजय डुंगडुंग उर्फ बीजु के रूप में हुई है।

गुमला से ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोबाइल बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गुमला जिले के सुरसांग थाना क्षेत्र से वारदात में इस्तेमाल किए गए स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद किया। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लगा है।पुलिस अब बरामद सामान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बालकेश्वर ग्वाला और विजय डुंगडुंग का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि अवैध बालू परिवहन और पुलिसकर्मी को कुचलकर फरार होने के मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई तेज

इस घटना ने सिमडेगा में अवैध बालू परिवहन और पुलिस की कार्रवाई के दौरान होने वाले विवाद को भी सामने ला दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ट्रैक्टरों में बालू कहां से लाया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय थे।फिलहाल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच आगे बढ़ रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *