झारखंड बड़ी खबर: भीषण आगजनी में दुकान-मकान सब हो गये स्वाहा, बुर्जुग को आ गया हार्टअटैक, हो गयी मौत

Jharkhand big news: Shops and houses destroyed in massive fire, elderly man suffers heart attack and dies

रांची। एक बड़ी खबर आ रही है। भीषण आगजनी में दुकान जलकर स्वाहा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया, जिसकी वजह से उसकी जान चली गयी। पूरा मामला रांची के रातु थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रातु थाना क्षेत्र स्थित पुटकल टोली के अल कमाल कॉलोनी रोड नंबर 6 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक फल गोदाम में भीषण आग लग गई।

 

आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

 

 

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इस बीच एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भी हो गई है। आग से मची अफरा-तफरी के दौरान हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles