झारखंड- घूसखोर गिरफ्तार : 8000 रुपये रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तारी, पैसा पकड़ते ही ACB की टीम ने घेरा, चल रही है आरोपी से पूछताछ

Jharkhand: Briber arrested for accepting Rs 8,000 bribe; ACB team surrounds him as soon as he seizes the money; accused under interrogation

ACB ने घूस लेते कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन के काम के एवज में कर्मचारी 8000 रुपये रिश्वत ले रहा था। ये कर्रवाई रांची एसीबी ने की है। मिली जानकारी के मुताबिक रांची में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बताया ज रहा है कि आरोपी अमीन को 8,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया है। आरोपी अमीन ने पीड़ित पक्ष से जमीन की मापी के नाम पर अमीन ने नक्शा और रिपोर्ट को लेकर रिश्वत मांगी थी। एसीबी की टीम ने पूर्व निर्धारित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। यह वर्ष 2026 में रांची एसीबी का पांचवां ट्रैप केस हैं।

आपको बता दें कि झारखंड में रिश्वतखोरी के प्रकरण आये दिन सामने आ रहे हैं। एसीबी की तरफ से लगातार कार्रवाई के बावजूद घूसखोरी का प्रकरण खत्म नहीं हो रहा है। अमीन की गिरफ्तारी मामले में परिवादी वासुदेव महतो ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने 16 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन दिया था।

इसके बाद 10 फरवरी 2026 को जमीन की नापी की गई। आरोप है कि नापी के बाद अमीन रिपोर्ट और नक्शा देने के लिए 8,000 रुपये की घूस मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले की जांच कराई।

जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और अमीन को 8,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles