झारखंड-डॉक्टर गिरफ्तार: इलाज कराने आयी महिला को देख डाक्टर की बिगड़ी नीयत, घर बुलाकर किया रेप, FIR के बाद डाक्टर गिरफ्तार
Jharkhand: Doctor arrested: Doctor's intentions turned sour after seeing a woman who had come for treatment, called her home and raped her; doctor arrested after FIR

Jharkhand News : इलाज कराने गयी महिला के साथ कथित डाक्टर ने रेप किया है। शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पलामू जिले का है, जहां छतरपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर छापेमारी की और आरोपी को पकड़ा। झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
क्या है पूरा मामला?
घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। छतरपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूरे मामले की पुष्टि छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने की है।जानकारी के अनुसार, पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का पाँच वर्षीय बच्चा कुछ दिनों से बीमार था।
बच्चे की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए महिला उसे इलाज के लिए झोलाछाप डॉक्टर संजय कुमार के क्लिनिक पर ले गई। यह डॉक्टर छत्तरपुर इलाके में बिना किसी मान्यता के इलाज करता था और खुद को अनुभवी चिकित्सक बताकर ग्रामीणों को भ्रमित करता था।महिला के पहुंचने पर आरोपी ने बच्चे की हालत देखने के बाद बताया कि बच्चे को “भाप देने” की जरूरत है और इसके लिए उसे अपने घर ले जाना होगा।
डॉक्टर की बात पर भरोसा करते हुए महिला बच्चे के साथ उसके घर चली गई। लेकिन जैसे ही डॉक्टर को मौका मिला, उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के दौरान आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
पुलिस में शिकायत और कार्रवाई
डरी-सहमी महिला किसी तरह डॉक्टर के घर से बाहर निकली और अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत महिला को साथ लेकर छतरपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी शुरू की।पुलिस ने आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जो पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नामुदाग पंचायत के रदबा गांव का निवासी है। यह लंबे समय से इलाके में बिना अनुमति के क्लिनिक खोलकर लोगों का इलाज करता था।









