झारखंड- इंस्पेक्टर गिरफ्तार: CBI ने घूस लेते कमर्शियल इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा

Jharkhand – Inspector arrested: CBI arrests commercial inspector for taking bribe, caught red-handed accepting Rs 50,000

CBI ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकायतकर्ता से लंबित बिल पास कराने के बदले कमीशन मांग रहा था।
________________________________________
रांची। Central Bureau of Investigation (CBI) ने झारखंड में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर (CCI) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है।आरोप है कि उसने एक शिकायतकर्ता के लंबित बिलों के भुगतान के बदले 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता के करीब 8.70 लाख रुपये के बिल विभाग में लंबित थे, जिन्हें पास कराने के लिए अधिकारी ने रिश्वत की मांग की।शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू की। प्रारंभिक सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर एजेंसी ने एक ट्रैप प्लान किया।

योजना के तहत शिकायतकर्ता को आरोपी के संपर्क में रखा गया और तय रणनीति के अनुसार रिश्वत की रकम देने की प्रक्रिया को मॉनिटर किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की पहली किस्त के रूप में रिश्वत ली। जैसे ही उसने पैसे अपने कब्जे में लिए, पहले से तैनात CBI की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस दौरान पूरी कार्रवाई को कानूनी प्रक्रिया के तहत अंजाम दिया गया।गिरफ्तारी के बाद CBI ने आरोपी के ठिकानों पर भी तलाशी अभियान शुरू किया है। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं।

एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क में अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल तो नहीं हैं।इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप का माहौल है। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि CBI की नजर अब भ्रष्टाचार के मामलों पर और सख्त हो गई है।CBI ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी मुहिम लगातार जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles