झारखंड: मंगेतर को लगाया VIDEO कॉल, फिर लगा ली फांसी, 29 अप्रैल को होनी थी सगाई, उससे पहले ही उठ गयी अर्थी, चौकाने वाली जानकारी आयी सामने
Jharkhand: Made a video call to his fiancée, then hanged himself. The engagement was scheduled for April 29th, but the funeral took place before that date, shocking information has come to light.

चतरा। मंगेतर को VIDEO CALL कर युवती ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। हैरानी की बात यह है कि युवती ने यह कदम उठाने से पहले अपने प्रेमी को वीडियो कॉल किया और उसी दौरान फंदे पर झूल गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मोबाइल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सगाई से पहले उठाया खौफनाक कदम
घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव की है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नेहा की सगाई 29 अप्रैल को तय थी और परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन सगाई से ठीक पहले इस तरह की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया।परिजनों के मुताबिक, नेहा ने अपने कमरे में बांस के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब उसके छोटे भाई ने उसे कमरे में फंदे से झूलता हुआ देखा। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
प्रेमी को वीडियो कॉल कर दी जान
पुलिस जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले नेहा ने अपने प्रेमी सोनू कुमार को वीडियो कॉल किया था। इस दौरान उसने लाइव ही यह खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि सोनू ने मोबाइल स्क्रीन पर पूरी घटना देखी।पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन से यह वीडियो बरामद कर लिया है, जो अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो और मोबाइल में मौजूद अन्य डाटा से मामले की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
दो साल से चल रहा था प्रेम संबंध
परिजनों ने बताया कि नेहा और सोनू के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी, जिसके बाद रिश्ता आगे बढ़ा और परिवार की सहमति से शादी की बात तय हो गई थी। सगाई की तारीख भी निश्चित कर दी गई थी।
मानसिक प्रताड़ना का आरोप
मृतका के परिजनों ने प्रेमी सोनू कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सगाई तय होने के बाद से सोनू ने नेहा पर शक करना शुरू कर दिया था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसी कारण युवती तनाव में थी और अंततः उसने यह कदम उठा लिया।
परिजनों का यह भी दावा है कि नेहा के मोबाइल में प्रताड़ना से जुड़े कई सबूत मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हंटरगंज थाना के एएसआई के अनुसार, परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









