झारखंड- थाना प्रभारी-मुंशी सस्पेंड: निकलने वाली थी बारात, तभी दुल्हे ने दी थी जान, पुलिस पर लगे आरोप पर हुआ एक्शन
Jharkhand – Station House Officer and Munshi suspended: The groom took his own life as the wedding procession was about to leave; police action taken on the allegations

रांची। शादी से ठीक पहले दुल्हे की आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। डीजीपी के आदेश पर जहां जांच शुरू हो गयी है, तो वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी और मुंशी को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में शादी से पहले दुल्हे ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये थे।
दुल्हे की मौत के मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान रिश्वत मांगने और दुर्व्यवहार करने के आरोपों में थाना प्रभारी अशोक कुमार और मुंशी परशुराम को निलंबित कर दिया गया है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच से जुड़े थाना प्रभारी अशोक कुमार और मुंशी परशुराम पर लगाए गए रिश्वतखोरी और दुर्व्यवहार के आरोप जांच में सही पाए गए हैं।
घटना की शुरुआत तब हुई जब मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस के रवैये को लेकर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना था कि जांच के दौरान थाना प्रभारी और मुंशी न केवल उनसे बार-बार रिश्वत मांग रहे थे, बल्कि शिकायत करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार और धमकी भी दी गई। यह आरोप सामने आने के बाद मामला तेजी से गंभीर हो गया और उच्च अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया।
IG और SSP ने कराया विस्तृत जांच
आरोपों की संवेदनशीलता और मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची रेंज के आईजी और एसएसपी ने इस मामले में तुरंत departmental inquiry का आदेश दिया। कई चरणों में हुई विस्तृत जांच में बयान दर्ज किए गए, दस्तावेजों की पड़ताल की गई और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पुष्टि की गई।
जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट पाया गया कि दोनों अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया और परिजनों के साथ अनुचित व्यवहार किया। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस प्रशासन ने किसी भी प्रकार की देरी किए बिना दोनों को निलंबित कर दिया।









