Jharkhand Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़े तबादले, 17 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, कई थाना प्रभारी किये गये इधर से उधर…
Jharkhand Police Transfer: Major transfers in the police department, 17 policemen transferred, several station in-charges transferred...

SSP ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 17 थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है और नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
………………………
Police Transfer News : 17 पुलिसकर्मियों के तबादले किये गये हैं। एसएसपी ने इस संबंध आदेश जारी किया है। जमशेदपुर पुलिस महकमे से ये खबर आयी है। एसएसपी पीयूष पांडेय ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने आदेश जारी कर शहर के 17 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया। आदेश जारी होते ही इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े बदलाव को शहर की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इसे “प्रशासनिक सर्जरी” के रूप में देखा जा रहा है, जिसके तहत कई प्रमुख थानों और सर्किलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
आदेश के अनुसार, टेल्को थाना में जादूगोड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिदगोड़ा थाना की जिम्मेदारी साकची CCR में तैनात रहे फैज़ अहमद को सौंपी गई है।इसके अलावा घाटशिला क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव किया गया है। जमशेदपुर कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी रहे राजेंद्र मुंडा को घाटशिला थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।इसी तरह जादूगोड़ा थाना की कमान ईश्वर दयाल मुंडा को सौंपी गई है, जबकि बोड़ाम थाना प्रभारी के रूप में नीरज कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल के तहत कई अन्य प्रमुख थानों में भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें साकची, सीतारामडेरा, बागबेड़ा और बर्मामाइंस जैसे महत्वपूर्ण थाने शामिल हैं। प्रशासन का मानना है कि नए अधिकारियों की तैनाती से पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी और शहर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।
जारी आदेश के अनुसार नई नियुक्तियों की सूची इस प्रकार है:
थाना/पद – नियुक्त अधिकारी
• साकची थाना – गोपाल कृष्ण यादव
• सीतारामडेरा थाना – आनंद कुमार मिश्रा
• टेल्को थाना – सुरेश प्रसाद
• सिदगोड़ा थाना – फैज़ अहमद
• बागबेड़ा थाना – उमेश कुमार ठाकुर
• घाटशिला थाना – राजेंद्र मुंडा
• बर्मामाइंस थाना – निरंजन कुमार
• जादूगोड़ा थाना – ईश्वर दयाल मुंडा
पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना है।









