झारखंड VIDEO- “आज मेरे पास शब्द नहीं हैं” मुख्यमंत्री रांची में हुए भावुक, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, पूरे रास्ते लगते रहे…

Jharkhand VIDEO- "Today I have no words" Chief Minister got emotional in Ranchi, crowd gathered for the last darshan, people kept coming all the way...

Shibu Soren Death Live Update: दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर रांची पहुंच गया है। रांची आने से पहले दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि आज एक बहुत मर्माहत करने वाला दिन है। देश के आदिवासी के नायक जिन्हें दिशोम गुरु के नाम से भी जानते थे, आज शिबू सोरेन जी हमारे बीच नहीं रहे।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरुजी काफी लंबे समय से बिमार चल रहे थे। आखिरी वक्त तक उन्होंने संघर्ष किया। आज उनका निधन हो गया। आज हमारे पास शब्द नहीं हैं… हम सदैव उन्हें याद रखेंगे। इससे पहले रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग जुटे. दिशोम गुरु’ को अंतिम विदाई देने पहुंचे हर व्यक्ति की आंखें नम थीं, माहौल गमगीन था और ‘गुरुजी अमर रहें’ के नारे गूंज रहे थे।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से फूलों से सजे वाहन से उनके पार्थिव शरीर को मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो विधायक और सीएम के भाई बसंत सोरेन, सीएम की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित परिवार के कई सदस्य साथ में रांची एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट पर झारखंड सरकार के कई मंत्री राज्य के कई विधायक और सरकारी महकमा के कई पदाधिकारी मौजूद थे, वहीं काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी अपने नेता की अंतिम झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. उपस्थित लोगों ने दिशाेम गुरु को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles