राज्यसभा चुनाव के लिए झामुमो-कांग्रेस और भाजपा ने तय किया अपना अपना उम्मीदवार, नथवाणी की एंट्री से गरमाई राजनीति

JMM, Congress, and BJP have finalized their candidates for the Rajya Sabha elections; Nathwani's entry heats up politics.

रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होनेवाले चुनाव को परिमल नथवाणी की एंट्री ने रोचक बना दिया है। झामुमो ने एक सीट के लिए अपने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को अपना उम्मीदवार  घोषित किया, लेकिन दूसरी सीट पर अभि भी संशय बरकरार रखा है।

दूसरी तरफ, महागठबंधन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेतृत्व के बीच हुई उच्चस्तरीय बातचीत के बाद दूर होने का दावा कांग्रेस ने किया है।

हालांकि झामुमो के विधायकों ने कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने पर हेमंत सोरेन की ओर से कोई भी दिशानिर्देश नहीं मिलने की बात कही है।

शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में  बैठक के बाद कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षकों भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने दावा किया कि झामुमो और कांग्रेस के बीच गतिरोध खत्म हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *