JSSC का बड़ा एक्शन! कक्षपाल भर्ती में 59,457 आवेदन एक झटके में रद्द, कहीं आपकी फॉर्म भी लिस्ट में तो नहीं?
JSSC ने जारी की रिजेक्टेड आवेदनों की सूची, इन 4 बड़ी गलतियों की वजह से निरस्त हुए 59,457 फॉर्म

Ranchi News | JSSC Recruitment 2026:झारखंड में 1733 कक्षपाल (Warder) पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के बीच झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने नियमों का पालन नहीं करने वाले 59,457 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए हैं। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।
इन 4 बड़ी गलतियों की वजह से रद्द हुए आवेदन
JSSC द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आवेदन निरस्त होने के पीछे चार प्रमुख कारण सामने आए हैं।
- 41,526 अभ्यर्थियों ने केवल रजिस्ट्रेशन किया, लेकिन अंतिम आवेदन जमा नहीं किया।
- 14,403 उम्मीदवारों ने आवेदन भरने के बाद परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया।
- 2,378 अभ्यर्थियों ने आवेदन और शुल्क जमा किया, लेकिन अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए।
- 1,150 उम्मीदवारों ने दो बार आवेदन (डुप्लीकेट आवेदन) जमा कर दिया।
इन सभी कारणों से कुल 59,457 आवेदन अमान्य घोषित कर दिए गए।
1733 पदों पर होनी है भर्ती
गौरतलब है कि 1733 कक्षपाल पदों पर भर्ती के लिए JSSC ने वर्ष 2025 में विज्ञापन जारी किया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत 9 जनवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
आवेदनों की जांच में सामने आईं बड़ी गड़बड़ियां
आयोग फिलहाल सभी आवेदनों की स्क्रूटनी (जांच) कर रहा है। इसी दौरान बड़ी संख्या में आवेदन अधूरे या नियमों के विपरीत पाए गए, जिसके बाद उन्हें निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
अब योग्य अभ्यर्थियों के आवेदनों की जांच आगे बढ़ाई जाएगी और भर्ती प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।









