फेसबुक पर प्यार, फिर लिव-इन रिलेशन और ट्रॉली बैग में मिला शव, बिहार की युवती की मर्डर मिस्ट्री से पुलिस ने उठाया पर्दा, दिल्ली भाग रहा आशिक स्टेशन पर धराया
Love on Facebook, then a live-in relationship, and a body found in a trolley bag. Police uncover the mystery of a young woman's murder in Bihar. A lover fleeing to Delhi was arrested at the railway station.

Crime News: फेसबुक पर हुई दोस्ती, बिहार से दिल्ली पहुंचकर प्यार में बदली और फिर लिव-इन-रिलेशन के बाद सूटकेश में मिली लाश। ट्राली बैग में मिली महिला का शव का सस्पेंस खत्म हो गया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि युवती का मर्डर उसके लिव इन पार्टनर ने ही किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
दरअसल सूरत के कोसंबा-तरसाड़ी रोड पर ट्रॉली बैग में महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने जांच के बाद चार दिन में पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली है। महज चार दिन में सुलझा ली। दरअसल गुजरात के सूरत में चार दिन पहले मिले एक ट्रॉली बैग ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। ड़क किनारे गड्ढे में पड़ा बैग जब खोला गया तो उसके अंदर एक महिला का शव मिला।
शुरुआत में मृतका की पहचान तक मुश्किल थी, लेकिन पुलिस ने इस केस को मिशन मोड पर लेते हुए सिर्फ चार दिनों में पूरे राज से पर्दा उठाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।सूरत जिला एसपी राजेश गढ़िया ने बताया कि 4 दिन पहले कोसंबा-तरसाड़ी रोड पर गड्ढे में एक ट्रॉली बैग मिला था। बैग खोला गया तो भीतर एक महिला का शव मिला। पोस्टमार्टम में प्रारंभिक तौर पर गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी—महिला की पहचान।
टैटू बना अहम सुराग
मृतका के हाथ पर टैटू बना था जिसमें “K ♥ S” लिखा था। इसी टैटू ने पुलिस को शुरुआती दिशा दी। पुलिस ने टेक्निकल सर्वेलेंस, खबरी नेटवर्क और सोशल मीडिया के डेटा को खंगाला। इस दौरान पता चला कि महिला का नाम काजल देवी है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी।
टीम उसके परिचितों तक पहुंची तो पता चला कि काजल कुछ समय पहले सूरत आई थी और यहां अपने परिचित रवि शर्मा के साथ रहती थी, जो मूल रूप से मुजफ्फरपुर का ही है। जब पुलिस रवि के किराए के मकान पर पहुंची तो वहां ताला लगा था। संदेह गहराया और पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर जांच की। भीतर से पुलिस को कई अहम सबूत मिले—जिससे हत्या पुख्ता होती दिखी।
दिल्ली भाग रहा था आरोपी, स्टेशन से पकड़ा गया
मोबाइल सर्वेलेंस में पता चला कि रवि ट्रेन से दिल्ली की ओर भाग रहा है। सूरत पुलिस ने तुरंत आरपीएफ और फरीदाबाद पुलिस से संपर्क किया और लोकेशन साझा की। संयुक्त कार्रवाई में फरीदाबाद स्टेशन से आरोपी रवि शर्मा को दबोच लिया गया।बाद में सूरत क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सूरत लाई।
क्यों हुई हत्या?
जांच में सामने आया कि रवि और काजल की मुलाकात दिल्ली में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। कुछ समय बाद रवि नौकरी के लिए सूरत आया। 3 महीने पहले काजल भी उसके पास सूरत आकर रहने लगी। शुरुआती दिनों में सब ठीक रहा, लेकिन फिर दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे। एक विवाद के दौरान रवि ने काजल का गला दबाकर हत्या कर दी।शव को छुपाने के लिए रवि ने कोसंबा बाजार से लगभग 2×1.5 फीट का ट्रॉली बैग खरीदा, शव को उसमें भरकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गया।









