बड़ा हादसा: रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा के पास खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार, पांच घायल
Major accident: Car carrying devotees falls into ditch near Tilwara in Rudraprayag, five injured

तिलवाड़ा के पास रविवार सुबह लगभग पांच बजे एक वाहन गहरी खाई में गिरने से पांच भक्त घायल हो गए, घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी किनारे पानी में जा गिरी है।
सूचना मिलते ही चौकी तिलवाड़ा और की पुलिस टीम तुरंत आवश्यक आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। साथ ही एसडीआरएफ की टीम तथा 108 आपातकालीन सेवा को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार में पश्चिम बंगाल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे पांच यात्री सवार थे।
घायलों में 2 की हालत नाजुक बताई गई है और अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है।









