मौसम विभाग ने झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार हवाओं के चलने और व्रजपात होने का भी जारी किया अलर्ट

The Meteorological Department has issued a rainfall alert for several states, including Jharkhand and Bihar, and has also warned of strong winds and lightning strikes.

मौसम विभाग ने 21 जुलाई और 25-26 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान लगाया है.छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने झारखंड के अधिकांश हिस्सों में 21 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. 21 जुलाई को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और लातेहार जिले में बारिश होने का अनुमान लगाया है. वही 22 से 25 जुलाई के बीच भी राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

बिहार में भी 21 जुलाई और 22 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी और मध्य बिहार के लगभग सभी जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी बिहार के जिलों, जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में भी कई जगह थोड़ी बारिश होने का अनुमान है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *