मौसम विभाग ने झारखंड के इन जिलों में आज और कल जारी किया भारी वर्षा की चेतवानी, कुछ जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
The Meteorological Department has issued a heavy rainfall warning for these districts of Jharkhand for today and tomorrow.

झारखंड में इस बार कि बारिश अब में ये देखा गया है कि यह रुक-रुक कर लंबे समय तक होने के बजाय महज एक से दो घंटे के भीतर ही भारी मात्रा में हो रही है.
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से उत्पन्न साइक्लोनिक सर्कुलेशन का फिलहाल ओडिशा व छत्तीसगढ़ क्षेत्र में व्यापक असर पड़ रहा है. इसके प्रभाव से झारखंड में भी बारिश हो रही है.
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल रांची में बादल छाये रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. वही कल रांची में बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.




