मौसम विभाग ने झारखंड के इन जिलों में अगले 3 दिनों में जारी किया भारी बारिश का येलो अलर्ट
The Meteorological Department has issued a yellow alert for heavy rain in these districts of Jharkhand over the next three days.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है.
23 जुलाई को रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लातेहार व लोहरदगा में, 24 जुलाई को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, बोकारो में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. 25 जुलाई को रांची सहित हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. वहीं 26 जुलाई को रांची सहित हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है.
मौसम विभाग ने झारखंड में इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावानी के साथ साथ तेज हवाओं के चलने और व्रजपात होने का भी अलर्ट जारी किया है।








