झारखंड में मॉनसून सक्रिय,मौसम विभाग ने इन जिलों में आज जताया है भरी बारिश का अनुमान
Monsoon active in Jharkhand; Meteorological Department forecasts heavy rain in these districts today.

8 अगस्त तक झारखंड के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री होने का अनुमान लगाया है।
आज राज्य के कई जिलों गुमला, खूंटी, सिमडेगा, प सिंहभूम, पू सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश हो सकती है. जबकि, रांची सहित अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे वही दोपहर में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, 8 अगस्त को गुमला व खूंटी में भारी बारिश हो सकती है.
9 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या मेघ गर्जन हो सकता है, जबकि 10 अगस्त को कुछ जगह पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं. इन तीनों दिनों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है








