झारखंड में मानसून ने दी दस्तक अगले चार दिन में बढ़ेगा मॉनसून का दायरा, कई जिलों में तेज हवा के साथ हलकी बारिश शुरू
The monsoon has arrived in Jharkhand; its reach is set to expand over the next four days, with light rain accompanied by strong winds beginning in several districts.

रांची। झारखंड में मॉनसून का आगमन हो चुका है और झारखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. मॉनसून अब धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के पूरे इलाके, गिरिडीह के कुछ और हिस्सों और पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची और रामगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है. मौसम विज्ञान की माने तो अगले तीन से चार दिन के दौरान झारखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति है.
17 जून को रांची सहित लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में वज्रपात, तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.









