सांसद की मौत : दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे सांसद, दौड़ते हुए गिरे, फिर हो गयी मौत, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने जताया दुख

MP's death: The MP was playing football with friends, fell while running, and died. Many leaders, including the Prime Minister, expressed grief.

Sansad ki Death : फुटबॉल खेलने के दौरान एक सांसद की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब फुटबॉल मैज के दौरान वो अचानक गिर गये और फिर अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सांसद का नाम रिकी सिकॉन है। मिली जानकारी के मुताबिक मेघालय की राजधानी शिलांग में ये हादसा हुआ। वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (VPP) के सांसद रिकी एजे सिंकॉन की मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि वे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे, तभी मैदान में गिर पड़े। सांसद मावलाई-मावियोंग क्षेत्र के एक मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान वे अचानक बेहोश होकर गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी मावियोंग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे।

इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। उन्हें तुरंत जयाव स्थिति डॉ. एच गॉर्डन रॉबर्ट्स अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8:42 बजे अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही देर बाद उनका निधन हो ग इस खबर के फैलते ही मेघालय की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई।

इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टाइनसॉन्ग, वीपीपी अध्यक्ष अर्डेंट मिलर बसैयावमॉइट समेत कई विधायक और राजनीतिक नेता अस्पताल पहुंचे।

सभी ने सिंकॉन के निधन को राज्य की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया। डॉ. रिकी एंड्रयू जे. सिन्गकॉन के बारे में बात करें तो वे शिलॉन्ग निर्वाचन क्षेत्र से 18वीं लोकसभा (2024) के सांसद थे।

वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (VPP) के महासचिव और पूर्व सहायक प्रोफेसर, उन्होंने 2024 में भारी अंतर से चुनाव जीता था और कांग्रेस के तीन बार के विजेता को हराया था। राजनीति में आने से पहले, उन्होंने नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र पढ़ाया था।

Related Articles