‘पीरियड फेस्ट और पैड यात्रा’, माहवारी अब शर्म नहीं, गर्व की बात है!”

Monthly Cycle for Female / जिला के टाउन हॉल में पीरियड्स पर जागरूकता बढ़ाने तथा मिथकों को तोड़ने के उद्देश्य से पीरियड फेस्ट का आयोजन गेल गैस लिमिटेड और सच्ची सहेली के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने कहा की हमें माहवारी पर चुप्पी तोड़नी होगी। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए खुली बातचीत ही एक स्वस्थ और मजबूत समाज बनाने का रास्ता है।

जहां पहले माहवारी जैसे विषय पर बात करने से लोग कतराते थे, वहीं अब धनबाद शहर की सड़कों पर ढोल-नगाड़ों के साथ खुले आम ‘माहवारी शर्म की नहीं गर्व की बात है’ जैसे नारे गूंजे।

धनबाद की 16 सरकारी स्कूलों में प्रोजेक्ट नव चेतना के तहत पहले से ही माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो कि गेल गैस लिमिटेड और सच्ची सहेली की एक सी.एस.आर पहल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है – पीरियड्स पर जागरूकता बढ़ाना, मिथकों को तोड़ना और न सिर्फ लड़कियों को बल्कि लड़कों को भी इतने सवेंदनशील मुद्दे पर जागरूक करना।

माहवारी या मासिक धर्म जिसपर कभी खुल कर बात नहीं होती, यहाँ तक कि सैनिटरी पैड्स को भी छुपा कर रखा जाता है इस विषय पर बच्चों ने पैड की ही शेप के कार्ड बनाकर ढोल की थाप पर नाचते, गाते धनबाद की गलियों को जागरूक किया।

 

Desk Hpbl

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

close