साथी पर तानी बंदूक, दबाया ट्रिगर… अर्धसैनिक बल के हिंदू जवान की गोली मारकर हत्या, बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, मुस्लिम जवान ने ले ली जान…
A gun was pointed at a colleague and the trigger was pulled… A Hindu paramilitary soldier was shot dead; another Hindu was killed in Bangladesh, a Muslim soldier took his life…

नई दिल्ली/ढाका: बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या कर दी गयी। कमाल की बात ये है कि मारा गया हिंदू एक जवान था। बताया जा रहा है कि मयमनसिंह जिले में अर्धसैनिक बल के एक हिंदू सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इस घटना को लेकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश के ग्रामीण अर्धसैनिक बल (अंसार) में तैनात एक हिंदू जवान बृजेंद्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले ही इसी जिले में एक अन्य हिंदू युवक के साथ बर्बरता की घटना सामने आई थी। यह घटना मयमनसिंह जिले के भालुका उपजिला अंतर्गत मेहराबारी इलाके में स्थित सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड नामक फैक्ट्री परिसर में हुई।
फैक्ट्री की सुरक्षा के लिए वहां 20 अंसार जवानों की तैनाती की गई थी, जिनमें बृजेंद्र बिस्वास भी शामिल थे। बृजेंद्र अपने एक साथी जवान नोमान मियां के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नोमान मियां ने अपनी सर्विस गन निकाल ली और बिना किसी स्पष्ट विवाद या बहस के बृजेंद्र पर गोली चला दी। गोली सीधे बृजेंद्र की बाईं जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर काफी खून बह गया। अन्य साथियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।लबीब ग्रुप से जुड़े अंसार बल के प्रभारी अधिकारी एपीसी मोहम्मद अजहर अली ने बताया कि घटना के समय दोनों के बीच किसी तरह का झगड़ा या विवाद नहीं हुआ था।
उनके अनुसार, सभी जवान एक ही कमरे में मौजूद थे। अचानक नोमान मियां ने अपनी शॉटगन बृजेंद्र की ओर तानी, ऊंची आवाज में धमकी दी और ट्रिगर दबा दिया। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस हत्या ने इसलिए भी ज्यादा चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि कुछ दिन पहले मयमनसिंह जिले में ही दीपू चंद्र दास नामक एक हिंदू युवक को कथित तौर पर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था और फिर पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया था। इन घटनाओं ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर गहरा भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के चलते मानवाधिकार संगठनों और हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज कर दी है।