रांची ब्रेकिंग: कांके-नगड़ी में RIMS-2 के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर बवाल, पुलिस से ग्रामीणों की झड़प, आंसू गैस छोड़े गये, पुलिस ने लहरायी…

Ranchi Breaking: Chaos over land acquisition for RIMS-2 in Kanke-Nagdi, villagers clash with police, tear gas fired, police waved...

रांची। रांची में प्रस्तावित RIMS-2 अस्पताल के निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण को लेकर रविवार को जमकर बवाल हुआ। कांके-नगड़ी इलाके में इस परियोजना के लिए प्रस्तावित जमीन पर ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

 

दरअसल कांके-नगड़ी क्षेत्र में रिम्स-2 के लिए जिस खेती योग्य जमीन को चुना गया है, वहां प्रशासन ने पहले ही भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी थी। हालांकि शनिवार को ही इलाके में निशेधाज्ञा लागू कर दी गयी थी। और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया और धारा 144 लागू कर दी गई। पुलिस ने नगड़ी की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर थ्री-लेयर बैरिकेटिंग कर दी थी। हर आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही थी।

 

चंपई सोरेन को नजरबंद किया गया

गौरतलब है कि ग्रामीणों के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक चंपई सोरेन भी इस आंदोलन में शामिल होने वाले थे। लेकिन उन्हें प्रशासन ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर लिया। इस पर चंपई सोरेन ने प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की और कहा कि जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

 

पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

सख्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक चौकसी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उस स्थल पर पहुंच गए, जहां रिम्स-2 का निर्माण होना है। ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ नारेबाजी की और हल-बैल चलाने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ गई और नोकझोंक झड़प में बदल गई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया और हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को तितर-बितर किया।

 

पुलिस ने स्थिति को बताया नियंत्रण में 

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में जब ग्रामीण जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे तो स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस हालात पर नजर रख रही है।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles