रांची :… जब लूटेरों से अकेले भिड़ गये सब इंस्पेक्टर, लूट की तैयारी की सूचना पर अकेले पहुंचे SI, बदमाशों ने की मारपीट; घायल होने के बाद भी 3 को पकड़े रखा

Ranchi: Sub-Inspector takes on robbers single-handedly; acting on a tip-off about a planned robbery, the SI arrived alone and was assaulted by the miscreants, yet managed to hold onto three of them despite being injured.

रांची। सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की बहादूरी चर्चा में है। लूट की सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर अकेले ही लूटेरों से भिड़ गये। दरअसल अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात लूट की तैयारी कर रहे संदिग्धों को पकड़ने पहुंचे एक सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गश्त के दौरान सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार अकेले मौके पर पहुंचे थे।

संदिग्धों ने पुलिस अधिकारी को अकेला देखकर धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी, जिसमें वे घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने संदिग्धों को अपनी पकड़ से बाहर नहीं जाने दिया।बाद में सूचना मिलने पर अरगोड़ा थाना की अतिरिक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर लूट की कथित योजना और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

लूट की तैयारी की मिली थी सूचना
सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार शनिवार रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध एक स्थान पर जुटे हैं और कथित तौर पर लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं।सूचना मिलने के बाद वे बताए गए स्थान पर पहुंचे और संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की। मौके पर उन्हें अकेला देखकर संदिग्धों ने विरोध शुरू कर दिया।

धक्का-मुक्की और मारपीट में घायल हुए SI
पुलिस के अनुसार, संदिग्धों ने मुकेश कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान सब इंस्पेक्टर को चोटें भी आईं। इसके बावजूद उन्होंने संदिग्धों को पकड़े रखा और उन्हें मौके से भागने नहीं दिया।इसी दौरान घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

लूट की योजना और पुराने रिकॉर्ड की जांच
पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि कथित लूट की योजना में उनकी क्या भूमिका थी और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।पुलिस पकड़े गए आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मामले में पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *