स्कूली बच्ची की रेप के बाद हत्या, गुस्साये लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, भीड़ कह रही, बलात्कारी को हमारे हवाले करो…

School girl raped and murdered, angry people pelted stones at police, police resorted to lathi charge, crowd demanding hand over the rapist to us...

6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या की सनसनीखेज घटना के बाद रविवार सुबह हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और पुलिस-प्रशासन पर पथराव किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

________________________________________

दरभंगा। शनिवार देर शाम दुष्कर्म के बाद एक मासूम बच्ची की हत्या की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। घटना को लेकर रविवार सुबह होते-होते माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। कुछ समय तक पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने रहे, एक-दूसरे को खदेड़ने की स्थिति बनी रही। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि भीड़ की प्रमुख मांग थी कि घटना में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए। प्रशासन ने इस मांग को पूरी तरह अवैधानिक और अनुचित बताते हुए खारिज कर दिया।

इसके बाद कुछ लोगों ने माहौल को और भड़काने की कोशिश की। जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व निजी स्वार्थ के चलते शांति भंग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखर की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम 6 वर्षीय बच्ची अपने घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान एक गली में आवारा कुत्तों के भौंकने से परिजनों को शक हुआ। जब वे उस दिशा में पहुंचे तो तालाब किनारे दीवार के उस पार बच्ची का शव पड़ा मिला। यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि तीन बच्चियां तालाब किनारे एक साथ खेल रही थीं। तभी आरोपी वहां पहुंचा और बच्चियों को पकड़ने की कोशिश की।

दो बच्चियां किसी तरह भागने में सफल रहीं, लेकिन एक बच्ची को आरोपी जबरदस्ती उठाकर अंधेरे में ले गया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दो बच्चियों के बयान भी दर्ज किए गए, जिन्होंने आरोपी को पहचानने की बात कही। सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने पर बच्चियों ने आरोपी की पहचान की। इसके आधार पर पुलिस ने विकास महतो नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के समय उसके कपड़ों पर खून के धब्बे पाए गए। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद कुछ लोगों ने कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश की और आरोपी को भीड़ के हवाले करने की मांग करने लगे।

Related Articles