शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी: दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे, स्वास्थ्य मंत्री इरफान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा…

Shibu Soren's health deteriorated: Admitted to Delhi hospital, Chief Minister Hemant Soren also reached, Health Minister Irfan posted on social media...

Shibu Soren Health Update: पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेमंत सोरेन बीमार पिता के स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति जानने दिल्ली पहुंचे है। वो दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे गंगा राम अस्पताल पहुंचे।

 

बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद शिबू सोरेन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, इसीलिए वो उनके सेहत का हाल जानने दिल्ली पहुंचे हैं।सूत्रों के अनुसार, वह पिछले तीन दिनों से गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।

 

सूत्रों ने जानकारी दी कि यह सिर्फ एक सामान्य जांच नहीं है, बल्कि उनकी तबीयत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। शिबू सोरेन (उम्र 81 वर्ष) झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीते 38 वर्षों से शीर्ष नेता रहे हैं।

 

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। इरफान अंसारी ने लिखा है कि आदरणीय बाबा के अस्वस्थ होने की खबर मिली और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि की जल्द स्वस्थ जल स्वस्थ हो कर हम सब के बीच लौटे।

ashrita

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles