सिर्फ 80 हज़ार में मिल रही है bajaj की ये दमदार माइलेज वाली बाइक्स, रोज मर्रा की जिंदगी के लिए हैं बेस्ट

These high-mileage, powerful Bajaj bikes are available for just ₹80,000—perfect for daily commuting.

अगर आप रोजाना ऑफिस या शहर में आने-जाने के लिए एक बढ़िया माइलेज वाली बाइक तलाश रहे हैं,  और आपका बजट 80 हजार का है तो इस बजट मे bajaj की ये बाइक्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं कौन सी है ये बाइक्स और क्या है इसके ख़ास फीचर्स।

Bajaj Platina 100

Bajaj की यह बाइक सबसे किफायती ऑप्शन है. इसकी कीमत ₹72,942  रखी गई है. बाइक में 99.59cc का इंजन मिलता है, जो 7.77 bhp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. अगर आप लंबे सफ़र के लिए बाइक लेना चाहते हई तो माइलेज में दमदार बाइक अपले।लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

Bajaj Platina 110

इस बाइक की शुरुआती कीमत करीब 76000 हजार रुपए है। इसमें 115.06cc इंजन मिलता है और कंपनी के मुताबिक माइलेज करीब 70 kmpl तक हो सकता है. बाइक की टॉप स्पीड 90 km/h तक जाती है, जबकि इसका कर्ब वेट 116 kg है. वहीं, 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी काफी काम आता है.

Bajaj CT 110

इस बाइक को रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. राइडिंग की बात करें तो बाइक का सेटअप काफी आसान और बैलेंस्ड रखा गया है.

इसकी कीमत ₹74,930 है. इसमें 115.45cc का इंजन मिलता है, जबकि  इसका माइलेज करीब 70 kmpl तक है. बाइक की टॉप स्पीड 90 km/h, कर्ब वेट 124 kg और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *