झारखंड में आज तेज हवा-बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Strong winds and rain expected in Jharkhand today; Meteorological Department issues orange alert.

झारखंड मौसम विभाग ने 5 जुलाई को लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. 6 जुलाई को भी राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, चतरा और रांची जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं. 7 जुलाई को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग ने राज्य के सभी 24 जिलों में गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 6 जुलाई से 8 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान राज्य में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात, तेज हवा चलने की संभावना है.





