सूर्यकुमार यादव ड्रॉप! श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान; आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी की नेशनल टीम में एंट्री

Suryakumar Yadav dropped! Shreyas Iyer named new captain; IPL star Vaibhav Suryavanshi joins the national team

श्रेसय अय्यर भारतीय टी20 टीम के नए बॉस बन गए हैं! बीसीसीआई (BCCI) ने बड़ा उलटफेर करते हुए आयरलैंड दौरा, इंग्लैंड दौरा और आगामी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।
​इस चयन ने क्रिकेट गलियारों में तहलका मचा दिया है, क्योंकि मिस्टर 360 डिग्री यानी सूर्यकुमार यादव को तीनों ही स्क्वॉड से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं, युवा सनसनी तिलक वर्मा को उपकप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​इस पूरे ऐलान की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर है 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का चयन। बिहार के इस युवा खब्बू बल्लेबाज को पहली बार नेशनल टीम का बुलावा आया है, और चयनकर्ताओं ने उन पर इतना भरोसा जताया है कि उन्हें तीनों ही दौरों के स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

तीनों सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

​चयनकर्ताओं ने तीनों दौरों के लिए लगभग एक जैसी कोर टीम चुनी है, लेकिन एशियन गेम्स के लिए एक बड़ा बदलाव करते हुए जसप्रीत बुमराह की टीम में एंट्री कराई है।

1. आयरलैंड के खिलाफ टी20 स्क्वॉड
​श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

2. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 स्क्वॉड
​श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

3. एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड
​श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।

पूरा शेड्यूल: कब और कहाँ होंगे मैच?

​अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होते ही भारतीय टीम मिशन यूरोप पर रवाना होगी।
🇮🇳 बनाम 🇮🇪 आयरलैंड टी20 सीरीज (बेलफास्ट)
​भारत के इस दौरे की शुरुआत आयरलैंड में दो मैचों की संक्षिप्त टी20 सीरीज से होगी।
​26 जून: पहला टी20 मैच
​28 जून: दूसरा टी20 मैच

🇮🇳 बनाम 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 इंग्लैंड टी20 सीरीज
​आयरलैंड के तुरंत बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का रुख करेगी, जहाँ 5 मैचों की हाई-वोल्टेज टी20 सीरीज खेली जाएगी।

तारीख मैदान समय (भारतीय समयानुसार)

  • 1 जुलाई रिवरसाइड ग्राउंड रात 10:00 बजे
  • 4 जुलाई ओल्ड ट्रेफर्ड शाम 07:00 बजे
  • 7 जुलाई ट्रेंट ब्रिज रात 10:00 बजे
  • 9 जुलाई ग्लूस्टरशायर रात 10:00 बजे
  • 11 जुलाई द एजेस बाउल शाम 07:00 बजे

श्रेयस अय्यर की कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खून के साथ भारतीय टी20 क्रिकेट का एक नया अध्याय शुरू होने जा रही है। अब देखना यह है कि सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में यह युवा ब्रिगेड विदेशी सरजमीं पर कैसा धमाल मचाती है!

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *